हल्दीपोखर में मां मंगला पूजा संपन्न, तरुण सरदार ने क्षेत्र की खुशहाली की कामना

SHARE:

Potka:पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर के नवद्वीपनगर में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित मां मंगला पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुई। इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

कार्यक्रम में पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की अनुपस्थिति में उनके प्रतिनिधि के रूप में उनके अनुज तरुण सरदार, प्रखंड कोषाध्यक्ष अनुपम मंडल एवं दीपांकर सीट शामिल हुए। प्रतिनिधिमंडल ने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

पूजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित की गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मां मंगला के जयकारों से वातावरण गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने अपनी गहरी आस्था प्रकट की


मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं और क्षेत्र में शांति बनाए रखने में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी नेता सुनील महतो, पूर्व जिला परिषद सदस्य चंद्रावती महतो, पंचायत अध्यक्ष देव पालित, शुभम बोस, संस्कार नाग, शुरू सरदार, भृगु कालिंदी सहित कई गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें