घाघीडीह में 24 लाख की पीसीसी सड़क का शिलान्यास, वर्षों की मांग हुई पूरी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka:पोटका विधानसभा क्षेत्र के घाघीडीह गांव में शनिवार को विकास की एक नई कड़ी जुड़ गई। ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग को संज्ञान में लेते हुए पोटका विधायक संजीव सरदार ने घाघीडीह जेल से टीआरएफ कॉलोनी होते हुए बस्ती तक बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया। यह सड़क लगभग 24 लाख रुपये की लागत से बनाई जाएगी।
शिलान्यास कार्यक्रम से पूर्व विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनता ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरना ही एक जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है। पोटका क्षेत्र के समग्र विकास के लिए उनका प्रयास निरंतर जारी रहेगा।
विधायक ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों की लंबे समय से लंबित मांग थी। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी, वहीं बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम में झामुमो जमशेदपुर प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.