पीएम आवास योजना के वाशिंदों ने सरयू राय से मिलकर रखीं समस्याएं

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : प्रधानमंत्री आवास योजना के वाशिंदों ने शनिवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात कर आवासीय परिसर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीवेज, ड्रेनेज, जल निकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, लिफ्ट, सफाई और सुरक्षा समेत कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं।

वाशिंदों ने बताया कि कुछ ब्लॉकों में पानी जमा होने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से ब्लॉक नंबर 5 और 8 में सीवेज एवं डिस्पोजल की समस्या प्रमुख रूप से सामने आई। लोगों ने बताया कि सीवेज का काम पिछले करीब तीन महीने से प्रभावित है, जिसके कारण घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी में परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने लिफ्ट के रखरखाव और स्ट्रीट लाइट की समस्या भी विधायक के समक्ष रखी। इसके अलावा सड़क की स्थिति में सुधार, नियमित सफाई और आवासीय परिसर में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई। लोगों ने आवास आवंटन से संबंधित कागजात समेत अन्य समस्याओं की ओर भी विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया।

समस्याएं सुनने के बाद विधायक सरयू राय ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल बातचीत की और समाधान की दिशा में तेजी लाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से सीवेज सिस्टम का काम शीघ्र पूरा कराने पर जोर दिया, ताकि घरों से निकलने वाले गंदे पानी की समुचित निकासी हो सके और जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिले।

सरयू राय ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के वाशिंदों को बुनियादी सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े। इसके लिए लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए और समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.