परविंदर सिंह के जिला अध्यक्ष बनने से कांग्रेस संगठन होगा मजबूत : मौलाना अंसार खान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष परविंदर सिंह के पदभार ग्रहण करने पर मौलाना अंसार खान ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर अंसार खान ने कहा कि परविंदर सिंह के अध्यक्ष बनने से कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह का राजनीतिक सफर एनएसयूआई से शुरू हुआ था। वे युवा कांग्रेस से लेकर कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीति तक लगातार सक्रिय रहे हैं। परविंदर सिंह ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय दायित्व निभाए हैं और विभिन्न जिलों के प्रभारी भी रह चुके हैं।

मौलाना अंसार खान ने बताया कि परविंदर सिंह की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे कभी किसी गुट विशेष से नहीं जुड़े, बल्कि हमेशा संगठन के हित में कार्य करते रहे हैं। उन्होंने सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा को कायम रखा है।

कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में जिला कांग्रेस को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें