अटल जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर ने किया दीपोत्सव का आयोजन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्व प्रधानमंत्री, झारखंड राज्य के जनक एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर भाजपा जमशेदपुर महानगर की ओर से साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर कार्यालय परिसर को आकर्षक रंगोलियों और मिट्टी के दीपकों से सजाया गया। दीपों की रोशनी से जगमगाते वातावरण में कार्यकर्ताओं ने अटल जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया तथा झारखंड अलग राज्य के गठन सहित राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया।

दीपोत्सव के दौरान कार्यकर्ताओं ने
“अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहें”,
“भारत माता की जय” और
“भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद”
जैसे ओजस्वी नारों से परिसर को गुंजायमान कर दिया।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी केवल एक महान प्रधानमंत्री ही नहीं थे, बल्कि वे भारतीय राजनीति में सुचिता, संवेदना और राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। उन्होंने झारखंड का अलग राज्य बनाकर यहां की जनता को सम्मान और पहचान दिलाई। भाजपा को एक मजबूत वैचारिक और राष्ट्रीय विकल्प के रूप में स्थापित करने में उनका योगदान ऐतिहासिक और अतुलनीय रहा है। उनके विचार, आदर्श और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी कार्यकर्ताओं के लिए मार्गदर्शक हैं।

कार्यक्रम में संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राजीव सिंह, संजीव सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, प्रेम झा, अखिल सिंह, बिनोद सिंह, संजीत चौरसिया, उज्जवल सिंह, नीलू मछुआ, पवन अग्रवाल, पप्पू उपाध्याय, अमित शर्मा, श्वेता कुशवाहा, काजू सांडिल, मीरा शर्मा, लीना चौधरी, रीना चौधरी, गौरी कुमारी, कृष्णा देवी, शुक्ला हलदर, श्रीनू राव, अमिश अग्रवाल, मनोज सिंह, मधुमाला सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें