मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग पर बड़ा हादसा टला, ऑयल टैंकर खेत में घुसा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur : सोमवार सुबह मनोहरपुर-राउरकेला मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जानकारी के अनुसार, जराइकेला थाना क्षेत्र के लाइलोर पंचायत भवन के समीप एक ऑयल टैंकर अनियंत्रित होकर लोहे के गार्डवाल को तोड़ते हुए सीधे खेत में जा घुसा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभालने में जुट गए। सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई।

घटना की सूचना मिलते ही जराइकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का निरीक्षण किया। पुलिस ने टैंकर को सड़क किनारे से हटाने का कार्य शुरू किया ताकि यातायात सामान्य किया जा सके।

फिलहाल घटना के कारणों की जांच जारी है और पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें