Netaji Subhash Medical College : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, जन औषधि केंद्र का हुआ शुभारंभ

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditypur : 650 बेड वाले नेताजी सुभाष सुपर मल्टी स्पेशलिटी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, आदित्यपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अवसर अस्पताल के लिए विशेष रहा, क्योंकि यह पहला मौका था जब संस्थान ने नर्सिंग दिवस को इतने भव्य रूप में मनाया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथियों में ग्रुप की एमडी विभा सिंह, यूनिवर्सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर नागेंद्र सिंह, अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ. के. एन. सिंह, वाइस प्रिंसिपल नवीन कुमार सिन्हा और चिकित्सा स्टाफ शामिल रहे।



अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रूप से गुलदस्ता भेंट कर किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जिसमें नर्सिंग स्टाफ ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अपने संबोधन में चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने नर्सों को चिकित्सा जगत की “रीढ़” बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दीं।



कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। चेयरमैन सिंह ने बताया कि इससे आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को सस्ती दरों पर दवाइयां अस्पताल परिसर में ही उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस आयोजन ने न केवल नर्सिंग समुदाय का उत्साह बढ़ाया, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में संस्थान की प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें