वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा संघ ने दी श्रद्धांजलि, उनके सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

JAMSHEDPUR : वीर शहीद निर्मल महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा संघ के मजदूर नेताओं ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस परिसर और सोनारी स्थित शहीद बेदी पर निर्मल महतो की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष सह झामुमो नेता राजेश सामंत ने कहा कि अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में वीर शहीद निर्मल महतो का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के साथ-साथ मजदूरों, गरीबों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन और संघर्ष आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

राजेश सामंत ने कहा कि निर्मल महतो के अधूरे सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाते हुए समाज के गरीब, मजदूर और जरूरतमंद लोगों के हित में लगातार काम करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने निर्मल महतो के आदर्शों और संघर्षों को आगे बढ़ाने तथा समाज के वंचित वर्गों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रणव महतो, जेना जामुदा, शिवलाल लोहरा, रूपम सिंह, जितेंद्र ठाकुर, शशि लोहरा, सुधांशु कुमार सहित सामाजिक सेवा संघ के अन्य सदस्य एवं मजदूर नेता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें