एनएच-33 पर चौका से कान्दरबेरा तक 8 से 12 नवंबर तक रात्रि नो-एंट्री लागू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur  : सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (एनएच-33) पर चौका से कान्दरबेरा तक सड़क निर्माण कार्य के मद्देनज़र रात्रिकालीन नो-एंट्री का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर से 12 नवंबर 2025 तक रात 2:00 बजे से सुबह 7:00 बजे तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। यह निर्णय भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में सड़क मरम्मत एवं निर्माण कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए लिया गया है।

निर्धारित अवधि में वाहन सुबह 7:00 बजे से रात्रि 2:00 बजे तक सामान्य रूप से चल सकेंगे। जिला प्रशासन ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है ताकि दुर्घटनाओं और जाम की स्थिति से बचा जा सके।

वैकल्पिक मार्ग के रूप में वाहन चालक चौका, कांड्रा, गम्हरिया और मेरिन ड्राइव मार्गों का उपयोग कर सकते हैं। प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और नो-एंट्री अवधि में यात्रा से परहेज करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.