एनएच-33 कान्दरबेड़ा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, दो घायल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 स्थित कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से आदित्यपुर निवासी 41 वर्षीय विशाल कुमार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी पवन और सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, विशाल कुमार सिंह पेशे से स्कूल वैन चालक था और आदित्यपुर 2, रोड नंबर 12 का निवासी था। वह अपने साथियों पवन और सुमन के साथ स्कूटी से एनएच-33 की ओर आ रहा था। कान्दरबेड़ा पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक को क्रॉस करते समय अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विशाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें