ए.एस कंस्ट्रक्शन में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के 3 छात्रों का चयन, अकाउंट मैनेजर पद पर मिली नियुक्ति

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट विभाग के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा और पेशेवर कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जमशेदपुर की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी “ए.एस कंस्ट्रक्शन” ने कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से यूनिवर्सिटी के तीन विद्यार्थियों का चयन किया है।
चयनित छात्रों को कंपनी की ओर से 2.8 लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया गया है। यह प्लेसमेंट ड्राइव विशेष रूप से एमबीए फाइनेंस के छात्रों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें छात्रों की वित्तीय विश्लेषण और अकाउंटिंग क्षमता का आकलन किया गया। सफल उम्मीदवारों को कंपनी में “अकाउंट मैनेजर” के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि निर्माण क्षेत्र में अकाउंटिंग और फाइनेंस का प्रबंधन एक बड़ी जिम्मेदारी होती है। छात्रों का अकाउंट मैनेजर के रूप में चयन यह साबित करता है कि वे कॉर्पोरेट जगत की जटिल वित्तीय जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम हैं।


वहीं कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी ने कहा कि फाइनेंस के छात्रों के लिए अकाउंट मैनेजर का पद करियर की मजबूत शुरुआत है। इससे छात्रों को न केवल अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि उद्योग के व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय भविष्य में भी छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।प्लेसमेंट की इस सफलता से विश्वविद्यालय के प्रबंधन विभाग में खुशी का माहौल है। चयनित विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सहयोग को दिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.