मुरगागुट्टू में झामुमो की लहर तेज़ — सैकड़ों महिलाओं ने थामा झामुमो का दामन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के पक्ष में जनता का रुख लगातार मजबूत होता जा रहा है। शुक्रवार की शाम मुसाबनी प्रखंड के मुरगागुट्टू पंचायत अंतर्गत रक्खा कॉलोनी में हुए एक भव्य सदस्यता अभियान में सैकड़ों महिलाओं ने झामुमो का दामन थाम लिया।

कार्यक्रम का नेतृत्व मालती मुर्मू और सावित्री टुडू ने किया। दोनों के नेतृत्व में महिलाओं ने एकजुट होकर पार्टी की सदस्यता ली और आने वाले उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने कहा —

“महिलाओं की भागीदारी झामुमो की असली ताकत है। जिस प्रकार से मुरगागुट्टू की मातृशक्ति आगे आ रही है, यह साफ संकेत है कि जनता का भरोसा हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व पर अटूट है। यह बढ़ती हुई लहर अब चुनाव की दिशा तय कर देगी।”



कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सुब्रतो सेन, झारखंड आंदोलनकारी अशोक कुमार अधिकारी, मंजू अधिकारी, चाकुलिया प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, मुखिया साहेब राम मांडी, विधान चंद्र मांडी, हरेन सिंह, कुणाल समेत कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन की लोकप्रियता घाटशिला क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही है। गांव-गांव में झामुमो के पक्ष में माहौल बन चुका है और जनता “हमारा झंडा – हमारा अभिमान” के नारे के साथ एकजुट हो रही है।

झामुमो नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ शुरुआत है — आने वाले दिनों में महिला शक्ति की यह लहर पूरे घाटशिला विधानसभा में परिवर्तन की कहानी लिखेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.