मोतीलाल में 5 सितंबर को शिक्षक सम्मान समारोह

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की ओर से 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के व्यावहारिक आयाम पर परिचर्चा का भी आयोजन होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे। यह जानकारी विधायक सरयू राय के उच्च शिक्षा प्रतिनिधि पवन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

पवन सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह तय हुआ कि समारोह 5 सितंबर को अपराह्न 3 बजे से संध्या 6 बजे तक मोतीलाल पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में होगा।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरे जमशेदपुर से सैकड़ों की संख्या में शिक्षक और प्राचार्य इस आयोजन में शामिल होंगे। साथ ही, कार्यक्रम में ऐसे शिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा जो सेवानिवृत्त हो चुके हैं लेकिन शिक्षा क्षेत्र में उनका योगदान अभी भी उल्लेखनीय है।

पवन सिंह ने शिक्षक समाज से अपील की है कि वे इस सम्मान समारोह में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.