Jharkhand Politics : विधायक सरयू राय ने दी नई जिम्मेदारियां, मुन्ना सिंह बने विधायक सचिव, निमाई अग्रवाल को कदमा क्षेत्र की जिम्मेदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक श्री सरयू राय ने अपने कार्य में सहयोग के लिए दो प्रमुख नियुक्तियाँ की हैं। उन्होंने ब्रजेश कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह को विधायक सचिव के पद पर मनोनीत किया है। वहीं, निमाई अग्रवाल उर्फ गिच्चू अग्रवाल को कदमा थाना क्षेत्र में साफ-सफाई और विद्युत समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है।



दोनों सहयोगी अब जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में जनसमस्याओं के निराकरण और क्षेत्रीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। विधायक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इन नियुक्तियों की सूचना पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को भी भेज दी गई है, ताकि प्रशासनिक स्तर पर इनकी भूमिका स्पष्ट रहे।



विधायक राय ने कहा कि जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है, जिससे समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें