सिमुलडांगा उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष निर्माण का शिलान्यास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत सिमुलडांगा स्थित उत्क्रमित +2 उच्च विद्यालय में अनाबद्ध मद के तहत स्वीकृत योजना के अंतर्गत 87 लाख रुपये की लागत से दस अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण कार्य का शिलान्यास जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किया गया। सोमवार को आयोजित शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक भी संपन्न हुई।

इस अवसर पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि नए वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। भवन निर्माण पूरा होने के बाद छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में सुविधा होगी और विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियाँ और बेहतर ढंग से संचालित की जा सकेंगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए लगातार विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। अभिभावक-शिक्षक बैठक को उन्होंने एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि इससे माता-पिता और शिक्षकों के बीच समन्वय बढ़ता है और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए घर और स्कूल मिलकर बेहतर योजना बना सकते हैं।

विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों एवं अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मौके पर पोरेश सिंह, सिद्धू महतो, अर्जुन सोरेन, खेलाराम सोरेन, सुबोध गौड़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.