पटमदा के जाल्ला गांव के वृद्ध किसान लापता, खेत देखने निकले और रहस्यमय तरीके से गायब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पटमदा प्रखंड के जाल्ला गांव से 63 वर्षीय किसान कंठीराम महतो पिछले चार दिनों से लापता हैं। वे 18 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे यह कहकर घर से निकले थे कि खेत की स्थिति देखने जा रहे हैं, लेकिन उसके बाद से अब तक उनका कोई पता नहीं चल पाया है।

परिवार और ग्रामीणों में गहरी चिंता

कंठीराम महतो समय पर घर नहीं लौटे तो परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खेतों, आसपास के गांवों और संभावित स्थानों पर घंटों तलाश के बावजूद कोई सुराग नहीं मिला। मामला बढ़ता देख इसे पटमदा थाने में दर्ज कराया गया है।

पुलिस कर रही है जांच

पटमदा थाना पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वे विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। वृद्ध किसान के अचानक लापता होने की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि या तो उनका कहीं रास्ता भटक जाना, दुर्घटना या अन्य किसी अनहोनी की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

परिवार ने जारी किए संपर्क नंबर

परिवार ने जनसहयोग की अपील करते हुए दो मोबाइल नंबर जारी किए हैं। किसी भी व्यक्ति को यदि कंठीराम महतो के संबंध में कोई सूचना प्राप्त होती है, तो वह तत्काल इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है—

➡ 9102725413
➡ 8002583446

ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से निरंतर खोज अभियान चलाने की मांग की है। साथ ही स्थिति को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें