उधवा चौक पर मोबाइल फोन चोरी करते पकड़ाया नाबालिग, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले

Share करें

✓ Link copy हो गया!

उधवा: राधानगर थाना क्षेत्र के उधवा चौक स्थित सब्जी मंडी में शुक्रवार की सुबह मोबाइल चोरी करने के आरोप में ग्रामीणों ने एक नाबालिग को पकड़ लिया। इधर सूचना मिलते ही राधानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर नाबालिग को पकड़कर उसे थाना ले गई। मिली जानकारी के अनुसार उधवा चौक स्थित सब्जी मंडी में एक व्यक्ति प्रतिदिन की तरह सब्जी खरीदारी कर रहा था इसी बीच नाबालिग ने उनके पैकेट से मोबाइल फोन निकाल लिया। जहां आसपास लोगों की नजर पड़ते ही उक्त नाबालिग मौके पर से भागने लगा तभी ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें