रामनवमी को लेकर मेयर सुधा गुप्ता का मानगो में निरीक्षण, अखाड़ा समितियों को दिए आवश्यक निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में रामनवमी को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने विभिन्न अखाड़ा समितियों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्थाएं समय पर दुरुस्त की जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मेयर ने विशेष रूप से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा प्रमुख मार्गों पर समुचित रोशनी की व्यवस्था करने पर जोर दिया।

दौरे के क्रम में उन्होंने जवाहर नगर रोड नंबर 4 स्थित रामनवमी अखाड़ा समिति, आशियाना स्थित महाबली बजरंग अखाड़ा समिति, बबुआ सिंह अखाड़ा समिति, पवनसूत अखाड़ा समिति दाइगुटू एवं रामलक्ष्मण अखाड़ा समिति सहित अन्य प्रमुख अखाड़ों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.