हल्दीपोखर में मारवाड़ी समाज की नई शाखा गठित, रमेश मोदी अध्यक्ष निर्वाचित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी समाज के संगठनात्मक विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को हल्दीपोखर में मारवाड़ी समाज – हल्दीपोखर शाखा का विधिवत गठन किया गया। समाज को संगठित करने एवं सेवा कार्यों में अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से इस नई इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में रमेश मोदी को शाखा का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ संदीप अग्रवाल और आनंद अग्रवाल को उपाध्यक्ष, दिलीप अग्रवाल को महासचिव, विजय केडिया को कोषाध्यक्ष और रुपेश अग्रवाल को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया।

अन्य नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

सह कोषाध्यक्ष: आशीष अग्रवाल

सह सचिव: नीलेश खंडेलवाल, सुनील अग्रवाल

संरक्षकगण: ओम प्रकाश अग्रवाल, महेश केडिया, मनोहर शर्मा

कार्यकारिणी सदस्य: सुरेश माहेश्वरी, बाबूलाल माहेश्वरी, महेश बियानी, जयप्रकाश माहेश्वरी, संतोष माहेश्वरी


कार्यक्रम के दौरान लगभग 15 नए सदस्यों ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन की सदस्यता भी ग्रहण की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अंकित मोदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह गठन न केवल संगठन को मजबूती देगा, बल्कि युवाओं और वरिष्ठजनों को एक साझा मंच भी प्रदान करेगा जहाँ वे सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा कार्यों में भागीदारी कर सकेंगे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें