मां से नाराज़गी के बाद बेटी ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सलाई गांव के मांझी टोला में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक 20 वर्षीय युवती ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सलाई गांव निवासी सुस्मिता हांसदा (20 वर्ष) किसी बात को लेकर अपनी मां से नाराज़ हो गई थी। इसी दौरान गुस्से और मानसिक तनाव में आकर उसने घर के एक कमरे में खुद को बंद कर साड़ी के फंदे से झूलने का प्रयास किया।
कुछ देर बाद जब परिजनों को शक हुआ, तो उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। अंदर का दृश्य देख परिजनों के होश उड़ गए। बिना देर किए दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से नीचे उतारा गया और तुरंत इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि युवती को अचेत अवस्था में लाया गया था। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है।
घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और आवश्यक कार्रवाई में लगी हुई है। इस घटना के बाद गांव में चिंता और शोक का माहौल है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें