बढ़ती ठंड में मानवता की मिसाल बने जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव, जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur:कड़ाके की ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से मनोहरपुर (भाग–2) के जिला परिषद सदस्य सह जिला परिषद उपाध्यक्ष रंजित यादव ने एक बार फिर सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश की है। रविवार को उन्होंने मनोहरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर जरूरतमंद, गरीब, बुजुर्ग और असहाय लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया।
कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत रेलवे स्टेशन परिसर, फॉरेस्ट नाका चौक, रामधनी चौक, रेलवे स्टेशन पार्किंग समेत अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत पहुंचाई गई। ठंड से कांपते जरूरतमंदों को जब कंबल मिला, तो उनके चेहरों पर सुकून साफ नजर आया।
इस दौरान जिप उपाध्यक्ष रंजित यादव ने लोगों से अपील की कि वे ठंड के मौसम में विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें और गर्म कपड़ों का अधिक से अधिक उपयोग करें, विशेषकर बुजुर्ग और असहाय लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
रंजित यादव ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मनोहरपुर और आसपास के क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से सामाजिक दायित्व के तहत कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है, जो आगे भी लगातार जारी रहेगा। उनका स्पष्ट कहना था कि “हमारा प्रयास है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो।”
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनप्रतिनिधि की संवेदनशील सोच और जमीन से जुड़े नेतृत्व का उदाहरण बताया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें