मनोहरपुर के लोड़ो गांव में वनाधिकार समिति का पुनर्गठन, विशेष ग्राम सभा आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : मनोहरपुर प्रखंड अंतर्गत चिड़िया पंचायत के लोड़ो गांव में बुधवार को वन अधिकार अधिनियम 2006 के तहत वनाधिकार समिति के पुनर्गठन के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता ग्राम मुंडा मंगल सुरीन ने की।

ग्राम सभा से पूर्व समाजसेवी संस्था फीया फाउंडेशन के प्रतिनिधि सरवर कुरैशी और अनीश नाग ने ग्रामीणों को वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों और प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि तीन महीनों के भीतर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा कर प्रस्ताव अनुमंडलीय वन अधिकार समिति, पोड़ाहाट–चक्रधरपुर को अग्रेषित किया जाएगा।

पुनर्गठन प्रक्रिया के दौरान कुल 15 सदस्यों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से मोगो अगरिया को समिति का अध्यक्ष और सुनील अगरिया को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ग्राम सभा में राजेश पूर्ति, कूदा कोड़ा, मंदरु सुरीन, रोईदस सुरीन, मंजू सुरीन, फागू अगरिया, मीना सुरीन सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें