मानगो वार्ड-12 में ‘बल्ला’ के साथ उतरीं अनिता श्रीवास्तव, पदयात्रा कर मांगा जनसमर्थन

SHARE:

Jamshedpur:मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या-12 में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती अनिता श्रीवास्तव ने सोमवार को पदयात्रा कर क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। वे क्रम संख्या-3 पर ‘बल्ला’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में हैं।
पदयात्रा के दौरान अनिता श्रीवास्तव ने स्वयं को सुयोग्य, कर्मठ, ईमानदार और शिक्षित उम्मीदवार बताते हुए मतदाताओं से आगामी 23 फरवरी 2026 को ‘बल्ला’ छाप पर मुहर लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास के लिए जनता का आशीर्वाद आवश्यक है और भारी मतों से जीत मिलने पर वे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता देंगी।
उन्होंने अपने संबोधन में सड़क, नाली, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार और पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को प्रमुख एजेंडा बताया। घर-घर जाकर मतदाताओं से संवाद करते हुए उन्होंने विकास के मुद्दों पर समर्थन मांगा और पारदर्शी कार्यशैली का भरोसा दिलाया।
अभियान के दौरान समाजसेवी राजू श्रीवास्तव ने भी जनता से अपील करते हुए कहा कि वार्ड-12 के सर्वांगीण विकास के लिए एक प्रतिबद्ध और जिम्मेदार प्रतिनिधि का चयन जरूरी है।
मौके पर मिट्ठू, अनिल, अरुण, शक्ति जुगी श्रीवास्तव, अभिनाश सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वार्ड-12 में बढ़ती चुनावी सक्रियता यह संकेत दे रही है कि इस बार मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है।

Leave a Comment

और पढ़ें