मानगो में ‘ईंटें’ के सहारे विकास की इबारत लिखने निकलीं लक्की सिंह, जनसंपर्क अभियान को मिली रफ्तार

SHARE:

Jamshedpur:मानगो नगर निगम चुनाव में झामुमो समर्थित मेयर प्रत्याशी लक्की सिंह ने अपने प्रचार अभियान को तेज करते हुए क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन किया। रोड नंबर-4 और रोड नंबर-5 से शुरू हुआ जनसंपर्क अभियान पारडीह चौक और कुमरूम बस्ती तक पहुंचा, जहां समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी।

अभियान के दौरान “लक्की सिंह जिंदाबाद” और “ईंटें छाप” के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर प्रत्याशी के प्रति अपना समर्थन जताया। इस मौके पर झामुमो की केंद्रीय सदस्य एवं जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिला परिषद सदस्य खगेन महतो, पूर्व जिला समिति उपाध्यक्ष सागेण पूर्ति, महिला नेत्री दुर्गा बोईपाई और सविता दास सहित सैकड़ों महिला-पुरुष समर्थक मौजूद रहे।

लक्की सिंह ने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनके पास मानगो के चहुंमुखी विकास का स्पष्ट ब्लूप्रिंट तैयार है। उन्होंने स्वच्छ पेयजल, निर्बाध बिजली, नाली-गली निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को प्राथमिकता बताया। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर, वेंडर जोन का निर्माण, ट्रैफिक जाम से मुक्ति और व्यवस्थित पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

उन्होंने कहा कि मानगो की हर छोटी-बड़ी समस्या का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी और वे अपने हर वादे पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

मतदाताओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि विकास की नई ‘ईंटें’ जोड़ने के लिए मतदान के दिन बैलेट पेपर में क्रमांक संख्या-08, चुनाव चिन्ह “ईंटें” पर मुहर लगाकर उन्हें सेवा का अवसर दें।
जनसंपर्क के दौरान उमड़ा जनसैलाब यह संकेत दे रहा है कि मानगो में मेयर पद की यह लड़ाई अब बेहद दिलचस्प और प्रतिस्पर्धी हो चुकी है।

Leave a Comment

और पढ़ें