गाढ़ाबासा में मां मंगला पूजा का शुभारंभ, अमरप्रीत सिंह काले ने की पूजा-अर्चना

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर के गाढ़ाबासा स्थित “श्री श्री मां मंगला पूजा कमेटी” के तत्वावधान में आयोजित मां मंगला पूजा का शुभारंभ झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले द्वारा नारियल फोड़कर एवं माथा टेककर किया गया।

इस अवसर पर कमेटी की सैकड़ों महिला सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे आयोजन में विशेष गरिमा और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

पूजा के दौरान बस्तीवासियों द्वारा भक्ति, अनुशासन और सांस्कृतिक समृद्धि का सुंदर संगम देखने को मिला, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

अपने संबोधन में अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि मां मंगला की पूजा से शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त होती है, जो समाज को सही दिशा देने में सहायक है।

उन्होंने आयोजन की उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए समिति के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए मां मंगला से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

कार्यक्रम में रीया देवी, रीना देवी, ममता दीप, अनीता कुमारी, कोमल कौर, दुर्गा ठाकुर, गोपी कांत, किशोरी देवांगन, सतबीर कांत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें