मनोहरपुर के तरतरा व इचापीड़ में मकर संक्रांति पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

SHARE:

Chaibasa : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मनोहरपुर प्रखंड के तरतरा और इचापीड़ गांवों में बालक, बालिका एवं महिलाओं के लिए भव्य खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

तरतरा गांव में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू के पश्चिम सिंहभूम जिला कार्यकारी अध्यक्ष संतोष महतो, झामुमो किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पंकज महतो, पूर्व शिक्षक रामनंदन महतो एवं पूर्व शिक्षक युगल किशोर महतो ने संयुक्त रूप से किया। वहीं इचापीड़ गांव में समाजसेवी लक्ष्मीनारायण महतो, संजय कुमार महतो, ग्राम मुंडा शरदचंद्र महतो, योगेन्द्र चंद्र महतो, हरीलाल महतो एवं मंटू महतो ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंच संचालन भोटेलाल महतो ने किया।

प्रतियोगिता में गांव के सभी टोलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत 100, 200, 300 एवं 800 मीटर दौड़, गणित रेस, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, मेढक दौड़, बतख रेस, टाइम रेस, पासिंग द बॉल, रिले रेस, ड्रॉप बॉल, सुई-धागा, बैलून फोड़ एवं मटकी फोड़ जैसी कई रोचक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

खेलों के दौरान प्रतिभागियों के साथ-साथ दर्शकों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में गोवर्धन ठाकुर, रूपलाल महतो, राजधान महतो, रोथो महतो, सुरज महतो, रमेश महतो, सनातन महतो, प्रमोद केरकेट्टा, करुणकर महतो, जगन्नाथ महतो, हरिलाल महतो, नरेंद्र महतो, जगबधु महतो सहित अन्य ग्रामीणों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।

Leave a Comment