बारीडीह ट्यूब कॉलोनी से बाइक चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी के के-2 क्वार्टर से बाइक चोरी की एक घटना सामने आई है। यह चोरी टाटा स्टील के कर्मचारी कारण कुमार महतो के आवास से हुई है। पूरी वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

पीड़ित कारण कुमार महतो ने बताया कि रात करीब 12 बजे तक घर के सभी सदस्य जाग रहे थे। इसी दौरान सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि कुछ संदिग्ध युवक क्वार्टर की छत पर चढ़कर घर के अंदर झांकते हुए रेकी कर रहे हैं। फुटेज के अनुसार चोरों ने काफी देर तक इलाके की गतिविधियों पर नजर रखी।

कारण कुमार के अनुसार, बाइक चोरी की घटना रात 2 बजे के बाद अंजाम दी गई। सुबह जब बाइक गायब होने की जानकारी हुई तो आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

घटना की सूचना बारीडीह थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुट गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने कॉलोनी में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करने की मांग की है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.