Mahakumbh return accident महाकुंभ से लौटते समय सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जमशेदपुर के मानगो हिल व्यू कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय सुशांत ओझा की सोमवार सुबह औरंगाबाद में हुए भीषण सड़क हादसे में मृत्यु हो गई। हादसा तब हुआ जब उनकी ब्रेजा कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुशांत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


माता-पिता भी घायल, अस्पताल में भर्ती

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुशांत ओझा अपने माता-पिता के साथ प्रयागराज में महाकुंभ स्नान के बाद जमशेदपुर लौट रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार से जा रही उनकी कार खड़े ट्रेलर से भिड़ गई, जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में उनके माता-पिता भी घायल हुए, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह ने पुलिस अधीक्षक कौशल किशोर को मामले की जानकारी दी।

शादी के एक साल बाद ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

गौरतलब है कि सुशांत ओझा की शादी महज एक साल पहले हुई थी। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।


 

 

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें