मां पहाड़ी पूजा मंडप का हुआ उद्घाटन, श्रद्धालुओं से उमड़ा आस्था का सैलाब

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी स्थित श्री श्री मां पहाड़ी पूजा समिति द्वारा आयोजित मां पहाड़ी पूजा के तहत सोमवार को पूजा मंडप का विधिवत उद्घाटन किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू ने पुरोहित राजू राव के मंत्रोच्चारण के बीच पूजा मंडप का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर महाबीर मुर्मू ने कहा कि जमशेदपुर एक ऐसा शहर है जहां सभी जाति और धर्म के लोग आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ रहते हैं। यहां सभी समुदाय एक-दूसरे के पर्व, त्योहार और धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं, जो सामाजिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।

उन्होंने मां पहाड़ी से प्रार्थना करते हुए कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द की भावना हमेशा बनी रहे तथा सभी लोग मिल-जुलकर एक बेहतर समाज का निर्माण करें, जहां किसी प्रकार का भेदभाव न हो और प्रत्येक परिवार सुख, शांति एवं समृद्धि के साथ जीवन व्यतीत करे।



पूजा समिति के अध्यक्ष राजू मुखी ने बताया कि पूजा के दौरान प्रतिदिन माता की विशेष पूजा-अर्चना, भ्रमण एवं भोग वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं, विसर्जन के दिन आकर्षक झांकियां और भव्य आतिशबाजी कार्यक्रम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

उन्होंने बताया कि पूजा महोत्सव को सफल बनाने में समिति के सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। आयोजन में राहुल पिल्लै, अजय पांडेय, अभिषेक सिंह, नंदू सरदार, प्रतीक सिंह, विक्रम सिंह, असीम दास, मनोज मुखी, भावेश मुखी, दीपक कुमार राव, आशीष शर्मा सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें