लुगू मुर्मू की 15वीं पुण्यतिथि पर विधायक संजीव सरदार ने दी श्रद्धांजलि,

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Potka: पोटका प्रखंड के भाटिन गांव में झारखंड आंदोलन के प्रखर सेनानी लुगू मुर्मू की 15वीं पुण्यतिथि पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और लुगू मुर्मू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि “लुगू दा का जीवन संघर्ष, समर्पण और अस्मिता की रक्षा का प्रतीक है। उनके जैसे वीर सेनानियों के बलिदान से ही आज झारखंड अपनी अलग पहचान रखता है। उन्होंने रेल रोको आंदोलन समेत कई ऐतिहासिक जनआंदोलनों में भाग लेकर झारखंड की आवाज को नई ऊंचाई दी।”

उन्होंने आगे कहा कि “हम सबका कर्तव्य है कि लुगू दा के आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए झारखंड की गरिमा और विकास की दिशा में निरंतर कार्य करें।”
विधायक ने इस दौरान लुगू मुर्मू के परिजनों से भेंट कर हरसंभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और संकल्प लिया कि वे लुगू मुर्मू के बताए रास्ते पर चलते रहेंगे।

कार्यक्रम का संचालन स्थानीय शिक्षक शिशु सरकार ने किया। मौके पर झामुमो नेता सुधीर सोरेन, बुद्धेश्वर सरदार, बिद्या सागर दास, धरनी दास, रामो सोरेन, सुकरमुनी मुर्मू, फूलो सोरेन, फागू मुर्मू, हितेश भगत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें