लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन की पहली औपचारिक बैठक संपन्न, सेवा के प्रति लिया गया संकल्प

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर :  लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322A, रीजन 1 से संबद्ध लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर सनशाइन की लायन वर्ष 2024-25 की पहली औपचारिक बैठक आज सोनारी स्थित आस्था हाई टेक में उत्साहपूर्वक आयोजित की गई। यह बैठक संगठन के नए सत्र की शुरुआत का प्रतीक रही, जिसमें क्लब के सदस्यों ने सेवाभाव, समर्पण और टीम भावना का स्पष्ट परिचय दिया।



बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष लायन पवन कुमार अग्रहरि ने की। अपने स्वागत संबोधन में उन्होंने नए कार्यवर्ष की योजनाओं का विस्तारपूर्वक उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे क्लब समाजसेवा के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सक्रिय उपस्थिति बनाए रखेगा। उन्होंने आने वाले महीनों में स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण को प्राथमिकता देने की बात कही।



सचिव लायन पीयूष जैन ने बैठक की सचिवीय रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए आगामी सेवापरियोजनाओं पर रोशनी डाली। कोषाध्यक्ष लायन नॉरबर्ट क्रिस्टी जोसेफ ने क्लब सब्सक्रिप्शन और वित्तीय अनुशासन को लेकर सदस्यों को जागरूक किया, और समय पर ड्यूज भुगतान का महत्व समझाया।



बैठक के दौरान क्लब किट और सेवा जैकेट का वितरण भी किया गया, जिसे सदस्यों ने गर्व के साथ ग्रहण किया। क्लब की उपाध्यक्ष लायन लक्ष्मी अग्रहरि और सदस्य लायन चंचल भाटिया भी बैठक में उपस्थित रहे और उन्होंने भी अपने विचार साझा किए।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें