आरडी रबर कंपनी में मजदूरों के शोषण के खिलाफ गरजे नेता, सांसद जोबा मांझी ने कहा – मिलेगा हक और अधिकार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

गम्हरिया : औद्योगिक क्षेत्र में चल रही आरडी रबर रिक्लेम कंपनी पर मजदूरों के साथ शोषण और अन्याय का गंभीर आरोप लगाते हुए आज सिंहभूम की सांसद जोबा मांझी और ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह कंपनी पहुंचे और मजदूरों से मुलाकात की। कंपनी प्रबंधन की ओर से बकाया वेतन, पीएफ, ईएसआई और फाइनल सेटलमेंट नहीं देने के खिलाफ उठती आवाज़ अब तेज़ होती जा रही है।



पूर्व विधायक अरविंद सिंह पहले से ही इस मुद्दे पर लगातार सक्रिय हैं। शुक्रवार को जब सांसद जोबा मांझी खुद श्रमिकों से मिलने पहुंचीं, तो मजदूरों में नई उम्मीद जगी। उन्होंने मजदूरों को भरोसा दिलाया कि आपका हक हर हाल में दिलाया जाएगा। सिर्फ इस कंपनी में नहीं, बल्कि पूरे आदित्यपुर-गम्हरिया औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी मजदूर के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।”





सांसद ने कंपनी प्रबंधन पर अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि अब प्रबंधन की लापरवाही और मनमानी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मजदूरों की हालत बदतर, प्रबंधन पर गंभीर आरोप

मलखान सिंह, जो मजदूरों की ओर से प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, ने कहा,

> “प्रबंधन के रवैये ने मजदूरों का जीना मुहाल कर दिया है। अब आर-पार की लड़ाई होगी।”


उन्होंने बताया कि महीनों से वेतन और सुविधाएं नहीं मिली हैं, जिससे मजदूरों के परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं।



समर्थन में उतरे कांग्रेस और यूनियन प्रतिनिधि

मौके पर कांग्रेस नेता सह सांसद प्रतिनिधि केपी सोरेन, वरिष्ठ नेता जगदीश नारायण चौबे, कोल्हान मजदूर यूनियन के बसंत कुमार, अजय शर्मा, इंद्रकांत झा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।
इन सभी ने एक सुर में कहा कि मजदूरों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए संगठित संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें