KSMS के छात्रों ने IAC-2025 में रचा इतिहास, राज्य स्तरीय STEM प्रतियोगिता में बने विजेता

SHARE:

Jamshedpur:केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार क्षमता का परचम लहराया है। NIT जमशेदपुर द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय STEM आधारित प्रतियोगिता IAC-2025 (Innovation & Creativity Competition) में KSMS के छात्रों ने स्कूल श्रेणी में विजेता बनकर पूरे झारखंड में स्कूल का नाम रोशन किया।

यह प्रतियोगिता कक्षा 8 से 12 तक के स्कूली छात्रों तथा राज्य भर के कॉलेज विद्यार्थियों (सीनियर श्रेणी) के लिए आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य स्मार्ट भविष्य के लिए अभिनव समाधान प्रस्तुत करना था।

KSMS के छात्रों ने अपनी असाधारण रचनात्मकता, तकनीकी समझ और सामाजिक संवेदनशीलता से निर्णायक मंडल एवं दर्शकों से खूब सराहना बटोरी।

AUTO PLOYER: समाजोपयोगी नवाचार बना जीत की वजह

कक्षा 8 के छात्र अध्ययन अग्रवाल, आयमन अहमद एवं ए. शवन्त कुमार ने अपने अभिनव प्रोटोटाइप “AUTO PLOYER” के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के लिए उन्हें विजेता ट्रॉफी एवं ₹20,000 नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

AUTO PLOYER एक स्वचालित चलायमान प्लेटफॉर्म है, जिसे विशेष रूप से दिव्यांगजनों एवं बुजुर्गों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह प्लेटफॉर्म रेलवे ट्रैक के आर-पार सुरक्षित रूप से जाने में मदद करता है, जिससे उन्हें ओवरब्रिज या एस्केलेटर का उपयोग नहीं करना पड़ता। यह नवाचार न केवल तकनीकी दृष्टि से प्रभावशाली है, बल्कि सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़ा हुआ है।

विद्यालय प्रबंधन ने जताया गर्व

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि KSMS निरंतर छात्रों को नवाचार, अनुसंधान और सामाजिक जिम्मेदारी की दिशा में प्रेरित करता रहा है। यह सफलता आने वाले छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें