केरला समाजम मॉडल स्कूल ने तीन पीढ़ियों को जोड़कर चलाया मियावाकी पौधरोपण अभियान, 500 पौधे लगाए

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर, 27 अगस्त। गोलमुरी स्थित केरला समाजम मॉडल स्कूल (KSMS) के पर्यावरण क्लब की ओर से सोनारी के वेस्ट लेआउट स्थित 35आई, एफ रोड में अनोखा मियावाकी पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान की खासियत यह रही कि इसमें तीन पीढ़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई।

कार्यक्रम में टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी अतुल भटनागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने तीन पीढ़ियों को एक साथ जोड़कर पौधरोपण की इस पहल की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों और अतिथियों द्वारा पेड़ों को पर्यावरण अनुकूल राखी बांधने की पहल को भी सराहा और इसे मानव एवं प्रकृति के बीच संबंध तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम में केरला समाजम के चेयरमैन सुकुमारन, अध्यक्ष के. मुरलीधरन, स्कूल की प्राचार्या रीना बनर्जी, रजिस्ट्रार वृंदा सुरेश तथा पर्यावरण क्लब की मॉडरेटर शीला सुधाकरन और दीप्ता चक्रवर्ती मौजूद रहीं।

अभियान में विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता, दादा-दादी, समुदाय के सदस्यों और KSHS के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया। तीन पीढ़ियों की सामूहिक भागीदारी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति साझा जिम्मेदारी का संदेश दिया।

अभियान के दौरान कुल 500 पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों ने पौधों को पर्यावरण अनुकूल राखियां बांधकर प्रकृति के प्रति संरक्षण और संवर्धन का संकल्प भी व्यक्त किया।

आयोजकों ने बताया कि अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहेगा। लगाए गए सभी 500 पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि वे लंबे समय तक जीवित रह सकें।

कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जब तीन पीढ़ियां एक साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आती हैं, तो वे केवल पौधे नहीं लगातीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्थायी हरित विरासत तैयार करती हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें