Blood Donation : आदित्यपुर में झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा आयोजित महारक्तदान शिविर संपन्न, समाजसेवियों और युवाओं की रही उल्लेखनीय भागीदारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Aditypur : झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा रविवार को आदित्यपुर स्थित एक स्थानीय सामुदायिक भवन में भव्य महारक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा की इस पहल को क्षेत्रवासियों और युवाओं का भरपूर समर्थन मिला। शिविर में सैकड़ों की संख्या में रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवीय मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत किया।



शिविर का शुभारंभ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदान की प्रक्रिया का पूरी सतर्कता से संचालन किया गया। रक्त संग्रहण के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मौजूद थीं और दाताओं को प्रमाण पत्र व स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।



इस सफल आयोजन के उपरांत जमशेदपुर महानगर के वरिष्ठ समाजसेवी बच्चे लाल भगत ने झारखंड क्षत्रिय संघ के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा संघ द्वारा आयोजित यह महारक्तदान शिविर न केवल जीवनदायिनी पहल है, बल्कि यह सामाजिक एकता और सहयोग की भावना को भी मजबूत करता है। मैं सभी युवाओं और सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई।



उन्होंने यह भी अपील की कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर रक्तदान जैसे महत्वपूर्ण सेवा कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए ताकि जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। शिविर के अंत में रक्तदाताओं और सहयोगियों को स्मृति चिह्न एवं धन्यवाद पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.