कोटालपोखर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण मुक्त अभियान

Share करें

✓ Link copy हो गया!

कोटालपोखर: थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर शांति चौक से गन्नी चौक टेंपो स्टैंड तक अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी रामजी वर्मा के नेतृत्व में गुरुवार को दूसरे दिन भी सड़क चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान जमीन अधिग्रहण के रैयतों को मुआवजा की राशि का भुगतान के बावजूद भी अब तक जमीन व मकान खाली नहीं करने के विरुद्ध में प्रशासन की ओर से अतिक्रमण मुक्त करने के लिए बुलडोजर चलाया गया। यहां बता दें की जिला भू अर्जन कार्यालय के आदेश के आलोक में अंचलाधिकारी कार्यालय की ओर से मुआवजा प्राप्त करने वाले रैयतों को नोटिस भेज कर 15 दिनों के अंदर जमीन व मकान खाली करने का निर्देश दिया गया था। जहां नोटिस मिलने के बाद कुछ लोगों ने अपनी मकान को स्वयं से खाली कर दिया था। वही नोटिस मिलने के बावजूद भी जिन लोगों ने अब तक जमीन और मकान खाली नहीं किया गया उसके मकान व दुकान को बुलडोजर से जमीनदोज किया गया है। इधर इस संबंध में अंचलाधिकारी रामजी वर्मा ने बताया कि झारखंड लोक भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2000 के तहत रैयतों को नोटिस देकर भूमि अधिग्रहण जमीन व मकान खाली करने का पर्याप्त समय दिया गया था। जहां समय अवधि के समाप्ति के बाद पुलिस दलबल के साथ बलपूर्वक अतिक्रमण को मुक्त कराया जा रहा है। उधर यह अतिक्रमण मुक्त अभियान चार जुलाई तक चलेगा। इस मौके पर प्रभारी अंचल निरीक्षक उमेश मंडल, अमीन बबलू मालतो व अन्य अंचल कर्मी व पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल मौजूद थे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें