कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग का शानदार प्रदर्शन, एक विद्यार्थी ने JRF समेत पांच ने हासिल की सफलता

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasa :  कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के पीजी भूगोल विभाग के विद्यार्थियों ने जून यूजीसी नेट 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय और विभाग का नाम रोशन किया है। एक ही परीक्षा चक्र में विभाग के पांच विद्यार्थियों ने जेआरएफ, यूजीसी नेट और पीएचडी के स्तर पर सफलता हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिया राम मुर्मू ने यूजीसी-जेआरएफ में सफलता हासिल की है। वहीं सुनीता सरदार और सलखन टुडू ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके अलावा रोहित कुदादा और संजीत गोप ने पीएचडी में स्थान हासिल किया है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने पीजी भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष और शिक्षकों को भी बेहतर परिणाम के लिए बधाई दी।

कुलपति ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों का मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और निरंतर सहयोग महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पीजी भूगोल विभाग भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट शैक्षणिक एवं शोध परिणाम देता रहेगा।

शिक्षकों ने बताया गर्व का क्षण

पीजी भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी और सहायक प्राध्यापक कंचन कछप ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए इसे विभाग के लिए गर्व का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन के कारण यह उपलब्धि संभव हुई है।

शिक्षकों ने कहा कि सफल विद्यार्थियों की उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेगी। इससे उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

विभाग के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दीं। एक ही परीक्षा चक्र में जेआरएफ, यूजीसी नेट और पीएचडी जैसे महत्वपूर्ण अकादमिक पड़ावों पर विद्यार्थियों की सफलता को विभाग के लिए विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

इन विद्यार्थियों की सफलता से कोल्हान विश्वविद्यालय के पीजी भूगोल विभाग की शैक्षणिक एवं शोधपरक उपलब्धियों को नई पहचान मिली है। साथ ही यह उपलब्धि विभाग के अन्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं, उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें