बड़ाजामदा चाकूबाजी मामले में स्क्रैप कारोबारी दीपू सिंह गिरफ्तार, लॉज-घर और स्क्रैप यार्ड सील

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : बड़ाजामदा में 29 अगस्त की रात हुई कथित चाकूबाजी और मारपीट की घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में स्क्रैप कारोबारी दिवाकर उर्फ दीपू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद प्रशासन ने उसके लॉज, दुकान, आवास और स्क्रैप यार्ड समेत कई संबंधित परिसरों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान नोवामुंडी के बीडीओ पप्पू रजक समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त की रात दीपू सिंह के लॉज में ठहरे कुछ बाहरी लोगों का हरिया ईंट प्लांट के संचालक और उनके सहयोगियों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इस दौरान चाकू समेत अन्य सामान से हमला किया गया। घटना में प्रीतम और विक्की नामक दो युवक घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नोवामुंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के बाद बड़ाजामदा में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दीपू सिंह को गिरफ्तार करने के साथ उसके विभिन्न ठिकानों को सील कर दिया है। वहीं, घटना में शामिल अन्य संदिग्ध आरोपियों की तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

स्थानीय स्तर पर दीपू सिंह के खिलाफ कथित दबंगई और पूर्व के विवादों को लेकर भी चर्चाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, घटना से जुड़े एक अन्य पहलू में एक युवती के साथ कथित आपत्तिजनक हरकत किए जाने की बात भी सामने आई है। पुलिस इस आरोप की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना में किसकी क्या भूमिका रही, इसका सत्यापन साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर किया जा रहा है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद बड़ाजामदा में घटना को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें