शहीद खुदीराम बोस देश के युवाओं के आदर्श : महाबीर मुर्मू

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur: महान क्रांतिकारी शहीद खुदीराम बोस के 118वें बलिदान दिवस पर मंगलवार को मानगो के सुभाष कॉलोनी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता महाबीर मुर्मू ने शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान महाबीर मुर्मू ने कहा कि शहीद खुदीराम बोस देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत और आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि बेहद कम उम्र में खुदीराम बोस ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। उनका साहस, देशभक्ति और बलिदान आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता है।

महाबीर मुर्मू ने कहा कि आज के युवाओं को शहीद खुदीराम बोस के जीवन और संघर्ष से प्रेरणा लेने की जरूरत है। भारत युवाओं का देश है और यदि युवा देशहित एवं समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं तो राष्ट्र को और मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारियों को समझते हुए समाज के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि खुदीराम बोस ने देश की स्वतंत्रता के लिए निर्भीकता के साथ अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके बलिदान से प्रेरणा लेते हुए सभी को देश सेवा और समाज के हित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में विनोद दे, लालटू महतो, फतेह चांद टुडू, प्रकाश सिंह, नंटू सरकार, नंदू सरदार, विक्रम सिंह, प्रह्लाद लोहारा, दुर्गा हांसदा, विजय महतो, मृत्युंजय यादव, सपन राय, उमाकांत झा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.