केरला समाजम मॉडल स्कूल के सभागार में अभिभावक–शिक्षक सुझाव मेला आयोजित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : केरला समाजम मॉडल स्कूल के सभागार में शनिवार को अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए सुझाव मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एल.के.जी. से लेकर कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के करीब 150 अभिभावकों एवं शिक्षक–शिक्षिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और इसे सफल बनाया।

सुझाव मेले को लेकर अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रशंसनीय और सराहनीय कदम बताया। अभिभावकों का मानना था कि इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम विद्यालय और अभिभावकों के बीच सहयोग को मजबूत करते हैं तथा विद्यालय परिवार के लिए यह सुझाव बहुमूल्य उपहार के समान हैं।

मेले में अभिभावकों ने विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार और सुझाव साझा किए। इनमें शिक्षा प्रणाली, समय प्रबंधन, करियर परामर्श, आकलन एवं मूल्यांकन, अनुशासन, मूल्यपरक शिक्षा, सुरक्षा, साइबर सेफ्टी, सहयोगी गतिविधियाँ, कौशल विकास सहित अन्य समसामयिक मुद्दे शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती नंदिनी शुक्ला, ए. एल. अब्राहम, श्रीमती रीना बनर्जी, सुजाता सिंह एवं रजिस्ट्रार वृंदा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

सुझाव मेले के संयोजक के रूप में राजन सिंह, प्रवीण सिंह, अबोध सिंह, श्रीमती शीला कुमारी, रानी सिंह, शिल्पी सांदवार, गीता स्वामी सहित अन्य शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.