कपाली ओपी क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई, अप्राथमिकी अभियुक्त गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Adityapur : चांडिल अनुमंडल के कपाली ओपी थाना क्षेत्र में दर्ज एक मामले में पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त शेख राज उर्फ चोट्टा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कपाली के शाही कॉलोनी, गौसनगर का निवासी बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसे मंगलवार को विशेष अभियान के दौरान पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद बुधवार को उसे विधि सम्मत प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया गया।

मामला क्या है?

यह मामला कपाली ओपी थाना कांड संख्या 196/2025 से जुड़ा है, जो 16 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। इस कांड में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 305(a), 324(4) और 331 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले में शेख राज उर्फ चोट्टा को अप्राथमिकी अभियुक्त के रूप में चिन्हित किया गया था।

पुलिस की कार्रवाई

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कपाली ओपी पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी और विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के तहत पुलिस ने आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.