स्व. कानदरी सोरेन के श्राद्धकर्म में उमड़ा समाज, झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ ने दी श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Musabani : झारखंड आंदोलनकारी एवं झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के सलाहकार बिंदु सोरेन की धर्मपत्नी स्वर्गीय कानदरी सोरेन के श्राद्धकर्म (भाड़ान) में सोमवार को संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शामिल होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सामाजिक परंपराओं एवं रीति-रिवाजों के अनुरूप आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों और परिजनों की उपस्थिति रही।

स्व. कानदरी सोरेन का निधन लगभग छह माह पूर्व हुआ था। सोमवार को आयोजित श्राद्धकर्म में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इस अवसर पर झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के प्रतिनिधियों ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है और हर संभव सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

कार्यक्रम में संघ के केंद्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा, संरक्षक एवं झारखंड आंदोलनकारी सुराई बास्के, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनंद हेम्ब्रम सहित संघ के कई पदाधिकारी, सदस्य एवं स्व. कानदरी सोरेन के परिजन उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें