Jamshedpur:बिष्टूपुर सीएच एरिया निवासी उद्यमी के पुत्र कैरव गांधी के अपहरणकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुक्रवार को बिहार से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के पास से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
इस कार्रवाई का खुलासा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया।
ये आरोपी किए गए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—
गुड्डू सिंह (निवासी: माधरवेन, नालंदा, बिहार)
उपेंद्र सिंह (निवासी: सौंधी, गया, बिहार)
अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन
मो. इमरान (निवासी: सिलहरी, नालंदा)
रमीज राजा
मोहन कुमार प्रसाद (निवासी: अगमकुंआ, पटना)
ये सामान हुआ बरामद
पुलिस ने छापेमारी के दौरान—
2 देशी कट्टा
4 जिंदा गोली
घटना में प्रयुक्त कार
मोबाइल फोन
बरामद किया है।
हथियार बरामदगी के दौरान हुई फायरिंग
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद तीन आरोपियों को हथियार बरामदगी के लिए सर्किट हाउस स्थित साई मंदिर पेट्रोल पंप के पास ले जाया गया था। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग करने की कोशिश की।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के पैर में गोली मारी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली लगने वालों में गुड्डू सिंह, मो. इमरान और रमीज राजा शामिल हैं।
छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी
इस पूरे ऑपरेशन में—
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष
सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर
मुख्यालय वन डीएसपी भोला प्रसाद सिंह
सन्नी वर्धन
बिष्टूपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे
पटमदा अंचल निरीक्षक गुलाम रब्बानी
सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।









