संप्रेक्षण गृह चाईबासा में आवासित किशोरों को कृषि प्रशिक्षण — मशरूम और स्ट्रॉबेरी उत्पादन की दी गई जानकारी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Chaibasha : जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय के निरीक्षण के क्रम में दिए गए निर्देशों के आलोक में बुधवार को संप्रेक्षण गृह, चाईबासा में आवासित किशोरों के लिए एक दिवसीय कृषि संबंधी व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

यह प्रशिक्षण जिला कृषि कार्यालय की ओर से आयोजित किया गया, जिसमें जिला कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुजूर, बीटीएम टोटो प्रखंड के अरविंद रोशन खालको तथा बीटीएम मजगांव प्रखंड के जेम्स सलिल होनहागा ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान आवासित किशोरों को मशरूम उत्पादन एवं स्ट्रॉबेरी उत्पादन से जुड़ी उपयोगी जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि इन फसलों की खेती न केवल आर्थिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्रदान करती है।

इस पहल का उद्देश्य किशोरों को कृषि जैसे व्यावहारिक क्षेत्र से जोड़ना है ताकि वे भविष्य में इसे रोजगार और आत्मनिर्भरता का माध्यम बना सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से उनकी कौशल वृद्धि के साथ-साथ आय सृजन की दिशा में भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सह अधीक्षक संप्रेक्षण गृह श्री खुशेन्द्र सोनकेशरी, परिवीक्षा पदाधिकारी श्रीमती रूपा ठाकुर, गृहपति रवि महतो, काउंसलर मोहम्मद इमरान आलम एवं शिक्षक कमलेश सिंह उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अधीक्षक श्री सोनकेशरी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण किशोरों के सर्वांगीण विकास और समाज में पुनर्स्थापन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें