जुगसलाई के 22 वार्डों की बदहाल सड़कों–नालियों को दुरुस्त करे नगर परिषद, नहीं तो होगा आंदोलन : नीलूफर हुसैन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur:जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की बदहाली को लेकर नगर परिषद अध्यक्ष पद की दावेदार नीलूफर हुसैन ने नगर प्रशासन को कड़ा अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि यदि नगर परिषद के सभी 22 वार्डों में सड़कों, नालियों, स्ट्रीट लाइट और कचरा सफाई की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो जनता के साथ मिलकर आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को नीलूफर हुसैन अपने समर्थकों के साथ जुगसलाई नगर परिषद कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात कर क्षेत्र की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने जुगसलाई के विभिन्न वार्डों में
खराब और जर्जर सड़कों की मरम्मत
नालियों की नियमित एवं समुचित सफाई
जगह-जगह खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट की मरम्मत
कचरा उठाव और सफाई व्यवस्था में सुधार
जैसी गंभीर समस्याओं की ओर नगर प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया।
इस मौके पर नीलूफर हुसैन ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय जनता ने उन्हें जिन समस्याओं से अवगत कराया, उनकी एक सूची बनाकर आज नगर परिषद प्रशासन को सौंपी गई है, ताकि समय रहते समाधान हो सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो जुगसलाई की जनता अब चुप नहीं बैठेगी और सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।
मुलाकात के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और समर्थक भी उपस्थित रहे, जिनमें नगर की बदहाल व्यवस्था को लेकर खासा रोष देखने को मिला।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें