जुगसलाई पुलिस को बड़ी सफलता, छिनतई और चोरी के मोस्ट वांटेड चांद उर्फ लंगड़ा गिरफ्तार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जुगसलाई पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने छिनतई और चोरी की घटनाओं में वांछित मोस्ट वांटेड अपराधी चांद उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। जमशेदपुर और सरायकेला जिले में आतंक मचाने वाला यह अपराधी महज 48 घंटे के भीतर पुलिस की पकड़ में आ गया।

चांद उर्फ लंगड़ा पर जमशेदपुर और सरायकेला के विभिन्न थानों में 8 से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जुगसलाई क्षेत्र में हाल ही में हुई एक छिनतई की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा।

बरामद सामान में शामिल हैं:

सोने की चेन

सोने के कान की बाली

चांदी के आभूषण

पर्स

आईफोन

टैब

अन्य मूल्यवान वस्तुएं

पुलिस पूछताछ में चांद ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी अहम जानकारियां दी हैं, जिनकी गिरफ्तारी की तैयारी चल रही है।

इस पूरे मामले का खुलासा डीएसपी तोखिर आलम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, और आने वाले दिनों में और भी अपराधियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें