जुगसलाई में चुनावी शंखनाद, वार्ड 3 से जदगीप सिंह मिंटू ने खोला कार्यालय

SHARE:

Jamshedpur:नगर परिषद चुनाव की सरगर्मी के बीच जुगसलाई वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड स्थित अपने चुनाव कार्यालय का विधिवत उद्घाटन कर चुनावी अभियान को गति दे दी। उद्घाटन समारोह धार्मिक आस्था और राजनीतिक उत्साह के बीच सम्पन्न हुआ।

स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सोहन सिंह ने अरदास के साथ कार्यक्रम की शुरुआत कराई। इसके बाद फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सज्जन देबुका, अशोक पोद्दार सहित बड़ी संख्या में समर्थक एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
“बुनियादी सुविधाओं की बहाली हमारी प्राथमिकता”

उद्घाटन के बाद मीडिया से बातचीत में जदगीप सिंह मिंटू ने स्पष्ट किया कि उनका चुनावी एजेंडा वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है और कई मुख्य एवं ब्रांच सड़कें जर्जर अवस्था में हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती है।

उन्होंने पेयजल संकट, जगह-जगह स्ट्रीट लाइट की कमी और अंधेरे में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को भी प्रमुख मुद्दा बताया। “जनता वर्षों से इन समस्याओं को झेल रही है। अगर वार्ड की सेवा का अवसर मिला तो प्राथमिकता के आधार पर इन समस्याओं का समाधान कराया जाएगा,” उन्होंने कहा।
समर्थकों का उत्साह, जीत का दावा

कार्यालय उद्घाटन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। मिंटू ने दावा किया कि उन्हें वार्ड के विभिन्न मोहल्लों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और जनता बदलाव के मूड में है।
जु

गसलाई में इस बार चुनावी मुकाबला रोचक होने की संभावना है, जहां स्थानीय मुद्दे ही चुनावी दिशा तय करेंगे। वार्ड संख्या तीन में अब प्रचार अभियान तेज होने के संकेत मिल रहे हैं और प्रत्याशी जनसंपर्क के जरिए मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचाने में जुट गए हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें