पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मोदी सरकार पर ‘काले श्रम कानून’ लाने का आरोप

SHARE:

Jamshedpur:केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों के विरोध में शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने जमशेदपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया का पुतला दहन कर “काले श्रम कानून वापस लो” का नारा बुलंद किया।

जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के नेतृत्व में हुए इस विरोध कार्यक्रम में श्रमिक संगठनों के नेताओं और बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि नए श्रम कानून श्रमिकों के अधिकारों का हनन करते हैं और मजदूरों को कमजोर बनाने की कोशिश है।

फैक्ट्री इंस्पेक्टर की शक्तियाँ छीने जाने पर आपत्ति

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नए प्रावधानों के तहत फैक्ट्री इंस्पेक्टरों के औचक निरीक्षण और श्रमिक सुरक्षा मानकों की जांच जैसे अधिकार सीमित कर दिए गए हैं।
नेताओं के अनुसार, “यह निर्णय श्रमिकों की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है और इससे उद्योगों में पारदर्शिता खत्म होगी।”

यूनियन गठन पर रोक लगाने का आरोप

प्रदर्शन के दौरान यह भी कहा गया कि पहले 7 श्रमिकों के आधार पर यूनियन गठन की अनुमति मिल जाती थी, लेकिन नए कानूनों में यह प्रक्रिया जटिल कर दी गई है।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा, “यह नीति सामंतवादी सोच को बढ़ावा देती है और मजदूरों की आवाज को दबाने की साजिश है।”

धरना-प्रदर्शन पर नई पाबंदियों का विरोध

नेताओं ने दावा किया कि संशोधित कानूनों में मजदूरों के आंदोलन करने के अधिकार को सीमित कर दिया गया है। अब किसी भी प्रकार के धरना-प्रदर्शन के लिए सरकारी आदेश आवश्यक है, जबकि पहले केवल सूचना देना पर्याप्त था।

12 घंटे कार्य समय को बताया ‘बंधुआ मजदूरी’

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 12-12 घंटे की शिफ्ट को मजदूरों के शोषण का प्रतीक बताया। उनके अनुसार, इससे श्रमिकों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा और अत्याचार बढ़ेंगे।

इन नेताओं ने लिया हिस्सा

विरोध कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय खान, आनंद बिहारी दुबे, डॉ. परितोष सिंह, रियाजुद्दीन खान, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, ब्रजेन्द्र तिवारी, मौलाना अंसार खान, रजनीश सिंह, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, रविन्द्र मौर्या, सुखदेव सिंह मल्ली, सुरेन्द्र शर्मा, राकेश साहू, अजय शर्मा, अरुण कुमार सिंह, संध्या दास, नौशाद, संजय सिंह आज़ाद, मुन्ना सिंह, इंदु देवी, और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Comment