महामहिम राष्ट्रपति के प्रस्तावित आगमन को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां आगमन के मद्देनज़र शुक्रवार को एनआईटी परिसर, निर्धारित कार्यक्रम स्थल तथा आवागमन मार्गों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य सुरक्षा, विधि-व्यवस्था, प्रोटोकॉल एवं समन्वय से जुड़ी व्यवस्थाओं का आकलन कर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम कर्ण सत्यार्थी, उपायुक्त सरायकेला-खरसावां नितीश सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक पूर्वी सिंहभूम पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां मुकेश कुमार लुणायत तथा पुलिस अधीक्षक (नगर) पूर्वी सिंहभूम कुमार शिवाशीष सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने प्रस्तावित रूट, एनआईटी परिसर स्थित कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, प्रोटोकॉल अनुपालन, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आपात सेवाएं, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, चिकित्सा सुविधा एवं संचार व्यवस्था सहित सभी आवश्यक बिंदुओं का सूक्ष्म निरीक्षण किया।

माननीय राष्ट्रपति के कार्यक्रम को सुरक्षित, सुचारु एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

दोनों जिलों के वरीय अधिकारियों ने मार्ग सुरक्षा, यातायात डायवर्जन, सुरक्षा घेरा तथा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर विशेष बल दिया। साथ ही किसी भी आकस्मिक या आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने के निर्देश भी दिए गए।

पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन द्वारा माननीय राष्ट्रपति के प्रस्तावित कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक प्रशासनिक, सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल संबंधी तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.