सांसद जोबा माझी ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को  अर्पित की श्रद्धांजलि

Share करें

✓ Link copy हो गया!

सरायकेला / रांची। 5 अगस्त 2025: झारखंड की वरिष्ठ नेत्री और सांसद जोबा माझी ने मंगलवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वे मोरहाबादी स्थित आवास पर पहुंचीं और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर अंतिम दर्शन किए।

जोबा माझी उस समय दिल्ली में लोकसभा के मानसून सत्र में भाग लेने गई थीं, लेकिन शिबू सोरेन के निधन की खबर मिलते ही उन्होंने सत्र छोड़ दिया और उसी शाम रांची लौट आईं। दिल्ली से शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर लाए जाने के दौरान भी वह रांची एयरपोर्ट पर मौजूद रहीं और अंत तक उनका साथ निभाया।

इस दौरान जोबा माझी ने कहा कि,

“दिशोम गुरु सिर्फ एक राजनेता नहीं, बल्कि आदिवासी अस्मिता के प्रतीक थे। उनका जाना झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है।”

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.